नीति निधि (Recommended)

240.00

10 Items sold in last 3 hours
17 People watching this product now!

पुष्प संख्या – 109
भाषा – *हिन्दी*
कुल पृष्ठ – 544
पुस्तक आकार – 135×220mm
कवर – पेपरबैक जैकेट कवर
अनुवादक और सम्पादक – *स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी*
संस्करण – द्वितीय (सन् 2024)
प्रकाशक – *स्वस्ति प्रकाशन संस्थान*

‘नीतिनिधि’ नामक इस ग्रन्थमें प्रसङ्गानुसार धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष – संज्ञक पुरुषार्थचतुष्टयका निरूपण समास और व्यासशैलीमें सन्निहित है। इसमें वेद और वैदिक वाङ्‌मयका प्रामाणिक परिचय तथा हिन्दुत्वकी आधारशिलाका दिग्दर्शन है। तद्वत्‌ इसमें साम, दान, दण्ड, भेद, उपेक्षा, माया और इन्द्रजाल – संज्ञक सप्तविध नीतिप्रभेदसे समन्वित प्रशस्त राजधर्मका प्रतिपादन परिलक्षित है।
‘सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, सम्पन्न, सेवापरायण , स्वस्थ और सर्वहितप्रद व्यक्ति तथा समाजकी संरचना ’ – पूज्यपादके द्वारा विश्वस्तरपर उद्‌घोषित राजनीतिकी इस परिभाषाको क्रियान्वित करनेका प्रकल्प इसमें सन्निहित है।
दार्शनिक, वैज्ञानिक और व्यावहारिक धरातलपर सनातनधर्मकी चौबीस विशेषताओंका इसमें उल्लेख अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसके अध्ययन और अनुशीलनसे जीवनमें मानवोचित शुचिता, सुन्दरता, मुदिता, सुमति, शील तथा स्नेहका उदय , सनातन वर्णाश्रमधर्मके प्रति आस्था और अध्यात्मके प्रति अभिरुचि तथा निष्ठा ; तद्वत्‌ अन्योंके हितका ध्यान रखते हुए हिन्दुओंके अस्तित्व और आदर्शकी रक्षा , देशकी सुरक्षा और अखण्डताके प्रति कटिबद्धता सुनिश्चित है।

0 reviews
0
0
0
0
0

There are no reviews yet.

Be the first to review “नीति निधि (Recommended)”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Swasti Prakashan Sansthanam

Related Products